कसौटी जिंदगी की 2 Spoiler: कोमोलिका की खतरनाक प्लानिंग, नवीन- प्रेरणा की शादी, बड़ा ट्विस्ट!
कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका की एंट्री के साथ शो काफी दिलचस्प होते जा रहा है। अनुराग को सगाई के बाद इस बात का अहसास हो चुका है कि वह प्रेरणा से प्यार करता है।
हालांकि अनुराग अभी तक प्रेरणा से अपने प्यार का इसरार नहीं कर पाया। कोमोलिका को इस बात की भनक लग चुकी हैं कि अनुराग के दिल में प्रेरणा के लिए खास जगह है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि अनुराग अपनी सगाई की परवाह किए बिना प्रेरणा को आग से बचाता है।

इससे कोमोलिका काफी नाराज दिखाई देती हैं। प्रेरणा को इस बात का जरा भी इल्म नहीं है कि अनुराग उससे प्यार करता है। वहीं दूसरी कोमोलिका जल्द ही नवीन के साथ मिलकर प्रेरणा और अनुराग के खिलाफ एक साजिश रचती है।


Click it and Unblock the Notifications











