कसौटी जिंदगी की 2 महा ट्विस्ट: इस तरह होगी प्रेरणा की मौत, मिस्टर बजाज से होगी शादी !
कसौटी जिंदगी की 2 एक के बाद एक बड़ा ट्विस्ट फैंस के सामने रखता जा रहा है। ये तो हम आपको बता चुके हैं कि कोमोलिका का राज शो में सबके सामने खुलने वाला है।
इस वीक कोमोलिका का पर्दाफाश होता हुआ दिखाई देगा वो भी प्रेरणा के कारण। जहां पर कोमोलिका सबसे सामने ये बताएगी कि कैसे उसने अनुराग से शादी की और उसके पिता का एक्सीडेंट करवाया। बासु परिवार कोमोलिका को धक्का मारकर घर से बाहर निकाल देता है
लेकिन आपको बता दें कि इतना आसान नहीं है कोमोलिका से प्रेरणा का पीछा छुड़ाना। अपनी हार का बदला लेने के लिए एक बार फिर कोमोलिका की वापसी होती है। कोमोलिका ऐसी चाल चलती है जिसके कारण प्रेरणा कहीं गायब हो जाती है। सबको लगता है कि प्रेरणा की मौत हो गई है।

ऐसे में शो में कुछ समय का लीप आता है। इसी दौरान होगी मिस्टर बजाज की एंट्री। मिली जानकारी के अनुसार बासु परिवार के बिजनेस और घर को बचाने के लिए प्रेरणा मिस्टर बजाज से शादी कर लेती है। शादी के बाद प्रेरणा स्विजरलैंड में मिस्टर बजाज के साथ रहती है।
अनुराग और उसके पूरे परिवार को लगता है कि प्रेरणा मर गई है। लेकिन वह दोबारा कलकत्ता आती है मिस्टर बजाज की पत्नी बनकर। जिसे अनुराग देखकर चौंक जाता है।
फिलहाल,चलिए आपको बताते हैं टीवी की टॉप बहुओं की एक एपिसोड की कमाई। यहां पर टीवी की दुनिया की 7 ऐसी एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं जो कि हर दिन लाखों की कमाई करती हैं। यानी कि महीने में करोड़ों।


Click it and Unblock the Notifications