कसौटी जिंदगी की 2 महा ट्विस्ट : अनुराग-प्रेरणा की जिंदगी तबाह कर कोमोलिका होगी शो से बाहर !
Recommended Video
कसौटी जिंदगी की 2 में इन दिनों सभी को लग रहा है कि शायद अब कोमोलिका का पर्दाफाश हो जाए। एक बार फिर से शो में दर्शकों को प्रेरणा और अनुराग को एक होता हुआ देखने को मिल सके। लेकिन ऐसा होना अभी मुमकिन नहीं है। जी हां, फिलहाल आप शो में देख रहे हैं कि मोलॅाय को कोमोलिका धमकी देती है कि अगर उसने किसी के सामने राज खोला तो वह एक बार फिर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश करेगी। इससे बासु परिवार को भी खतरा हो सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार कोमोलिका मोलॅाय को मारने में कामयाब नहीं होती है। तभी वहां पर पुलिस आ जाती है। पुलिस के सामने मोलॅाय कोमोलिका की सच्चाई सामने नहीं लाता है। इसके बाद कोमोलिका प्रेरणा को अपने रास्ते से हटाने का प्लान करती है। कोमोलिका को इस बात का पता चल गया है कि प्रेरणा से अनुराग प्यार करता है।
ऐसे में विक्रांत के साथ मिलकर कोमोलिका अपनी चाल चलेगी। विक्रांत और प्रेरणा को एक साथ एक कमरे में बंद करने की प्लानिंग कोमोलिका करती है। ताकि दोनों को इस तरह देखकर अनुराग प्रेरणा से नफरत करने लगे। लेकिन अब ये देखना होगा कि क्या कोमोलिका अपने इस प्लान में कामयाब होती है या नहीं।

वहीं खबर ये भी है कि मोलॅाय सही समय पर घरवालों के सामने कोमोलिका का राज खोलेंगे। साथ ही अनुराग के सामने प्रेरणा के मां बनने की सच्चाई भी आने वाली है। कुल मिलाकर देखा जाए तो कोमोलिका के किरदार का अंत शो में काफी ट्विस्ट के साथ होने वाला है।
बहरहाल,यहां देखिए हिना की #Komoswag वाली तीखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications