कसौटी जिंदगी की Spoiler: प्रेरणा की प्रेगनेंसी से बौखला गई कोमोलिका, अनुराग लेगा फैसला !
कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा और अनुराग की मुश्किल बढ़ाने के लिए कोमोलिका हर कदम पर हाजिर है। जी हां, एक तरफ जहां कोमोलिका अपनी शादी को बचाने के लिए सारी हदें पार करने के लिए तैयार है। तो दूसरी तरफ प्रेरणा को कोमोलिका से बचाने के लिए अनुराग हर कदम पर खतरा मोल ले रहा है।
जल्द कोमोलिका के सामने प्रेरणा और अनुराग की सच्चाई आने वाली है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि भांग के नशे में प्रेरणा इस बात का इसरार करती है कि वह मां बनने वाली है। अनुराग भी भांग के नशे में है। वो इस खबर को जानकर बेहद खुश होता है।

लेकिन दोनों को इस बात की खबर नहीं है कि कोमोलिका भांग के नशे में नहीं है। उसे ये पता चल जाता है कि कोमोलिका मां बनने वाली है। होली के अगले दिन वह पूरे घर के सामने प्रेरणा के कैरेक्टर पर उंगली उठाती है। प्रेरणा अपनी शादी को साबित करने में कामयाब भले ही है। लेकिन वह बच्चे के मामले में खुद को साबित करने में सफल नहीं हो पाती हैं।
इसमें अनुराग की मां और बहन भी कोमोलिका का साथ देंगे। मिली जानकारी के अनुसार अनुराग ऐसे हालत में प्रेरणा का हाथ थामकर उसका साथ देगा। जी हां, यानी कि आने वाले एपिसोड में फैंस के लिए ड्रामा और इमोशन का तूफान देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications