कसौटी जिंदगी की 2 Spoiler: हनीमून के बाद बौखला जाएगी कोमोलिका, प्रेरणा को मारने की साजिश
कसौटी जिंदगी की 2 में एक तरफ जहां शो से हिना खान के बाहर जाने की खबर सामने आ रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रेरणा और कोमोलिका के बीच का ड्रामा बढ़ता जा रहा है। दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बीते एपिसोड में आपने देखा कि कोमोलिका अपने शादी को साबित करने के लिए अनुराग के साथ हनीमून की प्लानिंग करती है। वो इस काम में कामयाब भी होती है।

कोमोलिका के खौफ से प्रेरणा को बचाने के लिए अनुराग भी हनीमून पर जाने के लिए तैयार हो जाता है। अनुराग और कोमोलिका हनीमून ट्रिप के लिए निकल पड़ते हैं। रास्ते में दोनों की गाड़ी खराब हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications