कसौटी जिंदगी की 2: मिस्टर बजाज-प्रेरणा की शादी पर फूटा फैंस का गुस्सा, कहा शो देखना बंद
कसौटी जिंदगी की 2 फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। एक बार फिर से प्रेरणा और अनुराग की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिला है। आलम तो ये है कि फैंस अब इन दोनों को अलग होते हुए स्क्रीन पर नहीं देखना चाहते हैं। तभी तो जब प्रेरणा और मिस्टर बजाज की शादी का प्रोमो दिखाया गया तो इस पर फैंस भड़क पड़े हैं।
बता दें कि करण सिंह ग्रोवर शो में मिस्टर बजाज की भूमिका निभा रहे हैं। कोमोलिका के जाने के बाद मिस्टर बजाज के किरदार शो की कहानी को पूरी तरह से मोड़ दिया है। जहां अनुराग को बचाने के लिए मिस्टर बजाज से प्रेरणा शादी कर रही है।

लोग शो के मेकर्स से इस बात की गुजारिश कर रहे हैं कि अनुराग-प्रेरणा की लव स्टोरी पर फोकस करना चाहिए। कई फैंस का कहना है कि प्रेरणा और अनुराग अगर अलग हो जायेगे तो वह इस शो को देखना बंद कर देंगे। बीते एपिसोड में आपने देखा कि प्रेरणा ना चाहते हुए अपना वादा पूरा कर रही है।
एक तरफ प्रेरणा और मिस्टर बजाज की शादी होगी। तो वहीं अनुराग को शादी होने के दौरान पता चलेगा कि प्रेरणा की शादी मंदिर में हो रही है। अनुराग किसी भी तरह पहुंचकर प्रेरणा -मिस्टर बजाज की शादी रोकने की कोशिश करता है। अब ये देखना होगा कि क्या हो जाएगी प्रेरणा और बजाज की शादी। फिलहाल फैंस एकता को इस नए बदलाव के लिए जमकर सुनाए जा रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications











