OOPS: कसौटी जिंदगी की 2 फेम प्रेरणा 'एरिका फर्नांडिस' के ड्रेस ने दिया धोखा Video वायरल
कसौटी जिंदगी की 2 की प्रेरणा यानी कि एरिका फर्नांडिस को हाल ही में एक हादसे का सामना करना पड़ा। उन्हें एक इवेंट के दौरान उप्स मूमेंट से गुजरना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर एरिका सफेद रंग के ड्रेस में दिखाई दे रही है।
इस दौरान रेड कारपेट पर एंट्री के दौरान उन्होंने हमेशा की तरह पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं, तभी उनकी ड्रेस ने उनका साथ छोड़ दिया। पोज देते वक्त आलम ये हो गया कि उनकी ड्रेस को संभालने के लिए कसौटी जिंदगी की को स्टार पूजा बनर्जी और शुभावी चौकसे को वहां आना पड़ा।

दोनों ने मिलकर ड्रेस को ठीक करने में एरिका की मदद की। फिलहाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे ड्रेस ठीक करने के बाद एरिका ने कैमरे के सामने पोज दिए । वह जरा भी घबराई नहीं। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह एरिका के हिम्मत की तारीफ कर रहा है।
आपको बता दें कि कसौटी जिंदगी की 2 में एरिका प्रेरणा के किरदार के साथ अनुराग यानी कि पार्थ समथान के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी इन दिनों चर्चा में हैं। नीचे देखिए VIDEO और एरिका की तस्वीरें,.


Click it and Unblock the Notifications











