टूटा पार्थ-एरिका का रिश्ता, कसौटी जिंदगी के प्रेरणा-अनुराग का रियल लाइफ ब्रेकअप !

कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग और प्रेरणा की कहानी में मिस्टर बजाज का ट्विस्ट आ गया है। प्रेरणा ने मिस्टर बजाज से शादी कर ली है। प्रेरणा और अनुराग अलग हो गए हैं। हालांकि फैंस इस बात की मांग कर रहे हैं कि प्रेरणा-अनुराग को शो में एक किया जाए।

आपको जानकर ये झटका लगेगा कि रियल लाइफ में भी प्रेरणा-अनुराग अलग हो चुके हैं। ऐसी खबर है कि पार्थ समथान और एरिका फर्नांडीस ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। मिली जानकारी अनुसार दोनों का ब्रेकअप एक वीक पहले हो चुका है।

Kasautii zindagii kay

इस पर एरिका या पार्थ की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन इस खबर को पूरी तरह से तय माना जा रहा है। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत कसौटी जिंदगी की 2 के सेट से हुई थी। जहां पर दोनों को अक्सर साथ में मी टाइम बिताते हुए देखा जाता रहा है।

कसौटी जिंदगी की शूटिंग खत्म होने के बाद भी दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ घूमते हुए दिखाई देते।इतना ही नहीं सेट पर और निजी जिंदगी में भी दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया पर दोनों की जबरदस्त फैन फॅालोइंग है।

कई फैन क्लब भी हैं। जो दोनों की कई अनदेखी तस्वीरें वायरल करते रहते हैं। हाल ही में एरिका अपने जन्मदिन के दिन मसूरी गई थीं। वहां पर उनके पार्टनर पार्थ समथान उनके साथ मौजूद थे।दोनों ने रोमांटिक फोटोशूट भी करवाया। ऐसे में दोनों के अलग होने की खबर फैंस को झटका दे सकती है।

बहरहाल,आइए फिर बिना समय गंवाए उन स्टार की झलक दिखाते हैं जो चुपके चुपके एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X