रियल लाइफ में कोमोलिका को मात देती हैं अनुराग की बहन, ऐसी तस्वीरें देखते रह जायेंगे
स्टाइलिश टीवी स्टार्स की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में टीवी की कई एक्ट्रेस का नाम शामिल है। खास तौर पर कसौटी जिंदगी की कि तीन एक्ट्रेस ग्लैमरस के मामले में टीवी की कई स्टार्स को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आती हैं। कोमोलिका( हिना खान), प्रेरणा ( एरिका) के साथ निवेदिता यानी कि पूजा बनर्जी का स्टाइल इन दिनों काफी लोकप्रिय है। रील लाइफ में वह तीनों जितनी स्टाइलिश दिखाई देती हैं।
असल जिंदगी में भी अपने ग्लैमर लुक से कोमोलिका, प्रेरणा और निवेदिता आग लगा देती हैं। वैसे हिना खान के साथ अगर स्टाइल के मामले में किसी की चर्चा हो रही है तो वह और कोई नहीं बल्कि पूजा बनर्जी हैं। पूजा बनर्जी ने एक बार फिर पानी में ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसे देखते ही आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे।

पूजा इस शो में अनुराग की बहन निवेदिता सेनगुप्ता की भूमिका निभा रही हैं। पूजा इस शो में शुरुआत में ग्रे सेड भूमिका निभा रही थीं। अब वह अनुराग और प्रेरणा का साथ देते हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि पूजा असल जिंदगी में शादीशुदा हैं।
इतना ही नहीं उनकी शादी को दो साल हो गए हैं। पूजा अपने पति संदीप सेजवाल के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।इन सबके बीच बिकिनी में उनकी इन तस्वीरों को पसंद किया जा रहा है। फैंस उन्हें सेक्सी बोल्ड जैसे नाम से पुकार रहे हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले पूजा कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। लेकिन लोकप्रियता का स्वाद वह कसौटी जिंदगी की से चख रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications