कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस के लिए बड़ी खबर, रोनित राॅय बनेंगे मिस्टर बजाज !
कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस के लिए आने वाला समय और शो का नया ट्विस्ट काफी दिलचस्प होने वाला है। कसौटी जिंदगी की 2 में से हिना खान शो से अलविदा कह चुकी हैं। एकता कपूर ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि जल्द शो में मिस्टर बजाज की एंट्री होने वाली है।
इसे लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। आखिरी में जिसका नाम फाइनल आया है वह और कोई नहीं बल्कि करण सिंह ग्रोवर हैं। जी हां, करण सिंह ग्रोवर का नाम मिस्टर बजाज के लिए तय माना जा रहा है। जल्द करण सिंगापुर में अपनी एंट्री की सीन की भी शूटिंग करेंगे।
लेकिन इस बीच ये खबर आ रही है कि एकता कपूर पुराने मिस्टर बजाज रोनित रॅाय को ही कसौटी जिंदगी की 2 में लाने की कोशिश में हैं। शो में मिस्टर बजाज टीनएज बच्चों के पिता दिखाए गए हैं। ऐसे में वह एरिका के साथ अपने किरदार पर न्याय कर पायेंगे।

रिपोर्टस के अनुसार खुद रोनित दोबारा से मिस्टर बजाज की भूमिका निभाने के लिए तैयार थे। एकता ने उन्हें फिर से बजाज बनने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन वह अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के चलते कसौटी जिंदगी की 2 में मिस्टर बजाज की भूमिका के लिए समय नहीं दे पाते।
ऐसे में उनके साथ डेट को लेकर बात नहीं बन पायी। ऐसे में फिलहाल सारा मामला करण सिंह ग्रोवर के मिस्टर बजाज बनने पर टिक गया है। बहरहाल, इसमें कोई दोराय नहीं है कि करण और बिपाशा की जोड़ी बी-टाउन की सबसे हॅाट और रोमांटिक जोड़ी है। यकीन नहीं आता तो ये देखिए करण और बिपाशा की ये तस्वीरें इसकी गवाही दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











