कसौटी जिंदगी की 2 : कोमोलिका के बाद प्रेरणा की जिंदगी में मिस्टर बजाज की एंट्री, तस्वीरें लीक !
कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका के जाने के साथ शो की निर्माता एकता कपूर ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि जल्द शो में मिस्टर बजाज की एंट्री होने वाली है। मिस्टर बजाज की बात कि जाए तो इसी किरदार ने रोनित रॅाय को टीवी की दुनिया में नंबर 1 सुपरस्टार्स की फेहरिस्त में लाकर खड़ा कर दिया था।
अब आप सोच रहे होंगे कि इस किरदार के लिए अब किसे चुना गया है। आपको बता दें कि एकता कपूर ने मिस्टर बजाज के दिलचस्प किरदार के लिए एजाज खान को चुना है। लेकिन अभी तक फाइनल नाम तय नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि एजाज खान के नाम को ही इस किरदार के लिए तय किया जाएगा।

आपको बता दें कि एजाज एकता कपूर के शो कहीं तो होगा और क्योंकि सास बहू थी जैसे शो का हिस्सा रहे हैं। वैसे कसौटी जिंदगी की 2 का नया मिस्टर बजाज कौन होगा, ये तो आने वाला वक्त तय करेगा। लेकिन पुराने मिस्टर बजाज यानी कि रोनित रॅाय और प्रेरणा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एकता कपूर के इस वीडियो को शेयर करते ही इसे तेजी से देखा जा रहा है। जहां पर प्रेरणा यानी कि श्वेता तिवारी और रोनित एक साथ नजर आ रहे हैं। चलिए आपको वीडियो दिखाते हैं। ( नीचे देखिए)
बहरहाल क्या आप जानते हैं कि फिल्मों से टीवी की तरफ रुख करने वाले फ्लॅाप एक्टरों को टीवी स्टार बनने में देर नहीं लगती है। आइए देखते हैं ऐसे एक्टरों की एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications












