हिना खान 'कोमोलिका' के बाद 'मिस्टर बजाज' ने छोड़ा कसौटी जिंदगी की 2, फैंस को तगड़ा झटका !

सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' में अब मिस्टर बजाज कभी नहीं दिखाई देंगे। जी हां, करण सिंह ग्रोवर ने ये शो छोड़ दिया है। बता दें कि कोमोलिका यानी कि हिना खान के जाने के बाद शो में मिस्टर बजाज के किरदार में करण सिंह ग्रोवर की एंट्री हुई थी। हालांकि हिना के जाने के बाद शो की टीआरपी पर इसका गहरा असर पड़ा है।

अब जब दोबारा से आमना शरीफ ने बतौर कोमोलिका एंट्री ले ली है तो करण सिंह ग्रोवर के किरदार का अंत किया जा सकता है। करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह फेयरवेल पार्टी इंजॅाय करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि मिस्टर बजाज का किरदार खत्म हो रहा है तो ऐसा नहीं है।

Karan Singh Grover

करण कि जगह अब किसी नए कलाकार को मिस्टर बजाज की भूमिका में देखेंगे। हिना खान की तरह ही करण सिंह ग्रोवर ने भी कसौटी जिंदगी के 2 का साथ बीच में छोड़ दिया है।

जाने से पहले करण सिंह ग्रोवर के लिए शो के सेट पर धमाकेदार फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था। इस तस्वीर में एरिका फर्नांडिस, पार्थ समथान, शुभावी चौकसी, साहिल आनंद और पूजा बनर्जी जैसे कलाकार शामिल थे।

बहरहाल, यहां देखिए कसौटी जिंदगी की नई कोमोलिका आमना की बोल्ड तस्वीरें..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X