Kasautii Zindagii Kay 2 का धमाकेदार Promo:अनुराग बन गया विलेन, प्रेरणा की तबाही
कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग और प्रेरणा के बीच मिस्टर बजाज के ट्विस्ट ने इस शो के हर एपिसोड को दिलचस्प बना दिया है। शो में आप देख चुके हैं कि प्रेरणा और मिस्टर बजाज कुलदेवी के मंदिर में शादी कर लेते हैं। अनुराग इस शो को रोकने के लिए मंदिर तक पहुंचता है। अनुराग शादी को रोक नहीं पाता है।
प्रेरणा और मिस्टर बजाज की शादी हो जाती है। जिस तरह अनुराग की शादी रोकने से पहले प्रेरणा रास्ते पर गिर गई थी। ठीक इसी तरह अनुराग का एक्सीडेंट हो जाता है, और प्रेरणा गाड़ी से उतरकर सड़क पर पड़े शख्स की मदद करने के लिए आगे बढ़ती है। ये तो रही पिछले वीक की कहानी।

लेकिन इस वीक दर्शकों को ऐसा अनुराग दिखाई देगा जिसकी कल्पना आपने पहले नहीं की होगी। ये अनुराग प्रेरणा से खुद के साथ हुए धोखा का बदला लेने के लिए पूरी तरह खुद को तैयार करने वाला है। नीचे देखिए इसका प्रोमो Video


Click it and Unblock the Notifications











