करण सिंह ग्रोवर नहीं बनेंगे कसौटी जिंदगी की 2 के मिस्टर बजाज, वजह हैरान कर देगी
कसौटी जिंदगी की शो में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। फिलहाल शो में कोमोलिका जेल जा चुकी हैं। जेल से भागने के बाद वह जल्द प्रेरणा को मारने की कोशिश भी करेगी। कोमोलिका का किरदार इसके बाद शो में नहीं दिखाई देगा। फिर होगी मिस्टर बजाज की एंट्री।
जिसका जिक्र प्रेरणा और अनुराग बीते दिन के एपिसोड में कर चुके हैं। ये बात तय मानी जा रही थी कि मिस्टर बजाज की भूमिका करण सिंह ग्रोवर निभायेंगे। फैंस इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार करण इस बात को लेकर काफी दुविधा में हैं। इसे देखते हुए मेकर्स नए मिस्टर बजाज की तलाश शुरू कर चुके हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि करण इस बात को लेकर परेशान थे कि वह एक साथ तीन प्रोजेक्ट का काम शुरू कैसे करें। एक तरफ वेब सीरीज बॅास करण की जल्द रिलीज होने वाली है। साथ ही उनके पास एक और जुदाई नाम की वेब सीरीज का काम भी बकाया है।
ये भी कहा जा रहा है कि करण सिंह ग्रोवर को मिस्टर बजाज की भूमिका निभाने के लिए मुंह मांगी रकम भी दी जा रही है। ऐसे में देखना होगा कि करण इस शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं। जिसका खुलासा जल्द शो में हो जाएगा। आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा और अनुराग की बेटी स्नेहा के पहले पति की भूमिका निभा चुके थे।
वैसे आपको बता दें कि एकता ने टीवी के कई लोकप्रिय चेहरों को इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा बनाया है। अगर एकता नहीं होती तो शायद आपके ये सितारे अभी तक जमीन पर ही होते। आइए देखते हैं कि एकता ने अब तक किन लोगों के लिए गोल्डन मौका साबित हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications