Confirm:ये सुपरस्टार बनेंगे कसौटी जिंदगी की 2 के ‘मिस्टर बजाज’ फैंस के लिए वीडियो !
आखिर कौन होगा मिस्टर बजाज। कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस इन दिनों इसी विचार में हैं। देखा जाए तो मिस्टर बजाज बनने की फेहरिस्त में हितेन तेजवानी से लेकर राजीव खंडेलवाल तक। कई नाम सामने आ गए। ये भी पता चला कि करण सिंह ग्रोवर मिस्टर बजाज की भूमिका निभा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण का नाम मेकर्स ने पीछे कर लिया था। इसकी वजह उनके दूसरे प्रोजेक्ट को बताया गया। खबर आ रही थी कि हर्षद चोपड़ा इस भूमिका के लिए फाइनल कर लिए गए हैं।
वहीं अब एक वेबसाइट ने दावा किया है कि हर्षद नहीं बल्कि फिर से करण सिंह ग्रोवर का नाम मिस्टर बजाज की भूमिका के लिए पूरी तरह से तय बताया जा रहा है। वेबसाइट की खबर अनुसार करण के साथ मेकर्स ने सारी चीजें फाइनल कर ली हैं। वह जल्द अपनी लाजवाब एंट्री के लिए स्विट्जरलैंड रवाना होंगे।

इससे पहले कसौटी जिंदगी की 2 में मिस्टर बजाज की भूमिका रोनित रॅाय ने निभाई थीं। रोनित ने इस किरदार से लोकप्रियता हासिल की। आज भी मिस्टर बजाज के नाम से उन्हें पहचाना जाता है।
करण जल्द इस शो के लिए अपना कॅान्ट्रैक्ट साइन करने वाले हैं। जून के पहले वीक में वह मिस्टर बजाज के किरदार की शूटिंग शुरू होनी है। करण जल्द शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें कि करण कुबूल है, दिल मिल गए शो से टीवी पर लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद वह बॅालीवुड की तरफ चले गए। जहां पर हेट स्टोरी 2, अलोन और 3 देव फिल्मों को हिस्सा रहे हैं। (नीचे देखिए मिस्टर बजाज की पहली झलक VIDEO)
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि एकता कपूर ने इन 7 साधारण कलाकारों को आज का सुपरस्टार बना दिया है...


Click it and Unblock the Notifications