टीवी नहीं बॅालीवुड के ये सुपरस्टार बनेंगे कसौटी जिंदगी की 2 के मिस्टर बजाज, नाम चौंका देगा !
Recommended Video
कसौटी जिंदगी की 2 में हिना खान कोमोलिका फिलहाल शो में दिखाई दे रही हैं। जल्द ही उनके किरदार को कुछ समय के लिए शो से अलविदा कह दिया जाएगा। फिर होगी शो में मिस्टर बजाज की एंट्री। एकता कपूर ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि शो में जल्द मिस्टर बजाज की एंट्री होने वाली है।
इस किरदार को लेकर मीडिया में इन दिनों कई नामों की चर्चा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक करण वाही का नाम मिस्टर बजाज के लिए तय माना जा रहा था। अब खबरें ये आ रही हैं कि करण सिंह ग्रोवर को भी मिस्टर बजाज की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है।

इससे पहले कसौटी जिंदगी की 2 में मिस्टर बजाज की भूमिका रोनित रॅाय ने निभाई थीं। रोनित ने इस किरदार से लोकप्रियता हासिल की। आज भी मिस्टर बजाज के नाम से उन्हें पहचाना जाता है। एक वेबसाइट ने इस बात का दावा किया है कि करण सिंह ग्रोवर को एकता ने मिस्टर बजाज के लिए अप्रोच किया है।
करण जल्द इस शो के लिए अपना कॅान्ट्रैक्ट साइन करने वाले हैं। 17 मई से मिस्टर बजाज के किरदार की शूटिंग शुरू होनी है। करण जल्द शूटिंग शुरू करेंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि लंबे समय बाद टीवी पर मिस्टर बजाज की भूमिका में वापसी करके करण सिंह ग्रोवर कैसे रंग जमा पाते हैं।
बता दें कि करण कुबूल है, दिल मिल गए शो से टीवी पर लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद वह बॅालीवुड की तरफ चले गए। जहां पर हेट स्टोरी 2, अलोन और 3 देव फिल्मों को हिस्सा रहे हैं।फिलहाल, आप यहां देखिए टीवी सुपरस्टार की वायरल होती अनदेखी चौंकाने वाली तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications