कोमोलिका के बाद फिर होगी हिना खान की खतरनाक वापसी, फैंस के लिए धमाकेदार सरप्राइज !
कसौटी जिंदगी की 2 की कोमोलिका बनने के बाद हिना की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। खासकर कान्स में अपने रेड कारपेट एंट्री को लेकर बॅालीवुड में भी उन्होंने अपना एक नया मुकाम बनाया है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कसौटी जिंदगी की टीआरपी रेटिंग का टॅाप पर आना कहीं ना कहीं हिना खान की वजह से था।
अक्षरा से कोमोलिका के किरदार तक का सफर हिना खान ने बखूबी निभाया है। एकता कपूर भी ये कह चुकी हैं कि कोमोलिका के किरदार पर सिर्फ हिना खान का हक है। ऐसा माना जा रहा है कि हिना फिर से कोमोलिका बनकर शो पर वापसी कर सकती हैं।
हालांकि इससे पहले काफी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। नागिन 4 से भी अब हिना का नाम जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागिन 4 के लिए हिना खान को अप्रोच करने की मेकर्स प्लानिंग कर रहे हैं। ये भी बता दें कि हिना खान ने नागिन 4 में खुद को कास्ट किए जाने को लेकर अभी मीडिया के सामने इंकार नहीं किया है। ऐसे में नागिन 4 में हिना का होना तय माना जा रहा है।

कोमोलिका के किरदार की लोकप्रियता के बाद एकता कपूर हिना खान को नागिन 4 से भी जोड़ने की तैयारी में हैं। वो भी निगेटिव किरदार में।माना जा रहा है कि नागिन 4 का लांच नवंबर में किया जा सकता है। फिलहाल यहां देखिए हिना खान की ये तस्वीरें जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications