शो छोड़ने से पहले हिना खान की #KomoSwag वाली तस्वीर ने मचाया कहर, फैंस ने की Viral
साल 2018 अगर किसी स्टार के लिए खास रहा है तो वह और कोई नहीं बल्कि हिना खान हैं। बिग बॅास 11 से निकलने के बाद हिना खान ने संस्कारी बहू की इमेज से हटकर अक्षरा नहीं बल्कि हिना खान के नाम से अपनी एक नई पहचान बनाई है। अब वो केवल कोमोलिका के नाम से पहचानी जा रही हैं।
इसकी साफ वजह है शो में दिखाया गया उनका स्वैग जिसने पुरानी कोमोलिका को भी मात दे दिया है। हिना खान अपने फैंस के लिए हर दिन कसौटी जिंदगी की 2 के सेट से कोई ना कोई कोमो स्वैग वाली तस्वीर शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने होली स्पेशल एपिसोड के लिए ये खास तस्वीर शेयर की है।

सफेद ड्रेस में हिना खान के चेहरे पर ग्लैमरस स्वैग देखते ही बनता है।कसौटी जिंदगी की 2 में विलेन की भूमिका और दूसरा अपने फिटनेस और बोल्ड लुक को लेकर वह आए दिन खबरों का हिस्सा बन रही हैं।
हिना खान की इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी कहने लगेंगे कि यही है असली फिटनेस।बिग बॅास 11 में हिना खान के फिटनेस पर कैटरीना कैफ भी फिदा हो गई थीं।इतना ही नहीं वह इस साल की सबसे स्टाइलिश कंटेस्टेंट में से एक हैं।
बहरहाल,यहां देखिए हिना खान की कोमो स्वैग की एक से बढ़कर एक तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications