हिना खान नहीं छोड़ रही हैं कसौटी जिंदगी की 2, कोमोलिका को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला !
कसौटी जिंदगी 2 के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आयी है। बीते कई दिनों से खबर सामने आ रही है कि हिना खान यानी कि कोमोलिका जल्द इस शो से बाहर जाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हिना खान मार्च के बाद इस शो में नहीं दिखाई देने वाली थीं।
लेकिन अब इस मामले में जबरदस्त ट्विस्ट आया है। एक वेबसाइट की खबर अनुसार कसौटी जिंदगी की 2 में बीते दिन टीआरपी पर गिरावट आयी है। इस बार ये शो टीआरपी पर टॅाप 5 से बाहर हो गया है। हिना खान के शो में आने से पहले ये शो टीआरपी में टॅाप 10 से भी बाहर था।

इस बीच कोमोलिका की एंट्री से टीआरपी में उछाल आया है। दर्शकों की दिलचस्पी भी शो में बढ़ी है। इसे देखते हुए अब शो से कोमोलिका यानी कि हिना खान को बाहर करने के समय को आगे के लिए टाल दिया गया है। हिना खान अब शो में अप्रैल तक दिखाई दे सकती हैं।
हिना खान में शो में रहने की एक और वजह उनकी दो फिल्में भी हैं। हाल ही में खबर आयी थी कि हिना खान ने विक्रम भट्ट के साथ एक फिल्म साइन की है। इस फिल्म का काम शुरू होने में एक महीने का समय जा सकता है। इसे देखते हुए मेकर्स ने हिना खान को शो से अभी बाहर निकालने का फैसला आगे बढ़ा दिया है। यहां देखिए हिना की #Komoswag वाली तीखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications