कोमोलिका हिना खान- प्रेरणा एरिका का ये Video हुआ लीक, फैंस ने कहा इंतजार मुश्किल
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कसौटी जिंदगी की 2 इन दिनों अपनी दो खूबसूरत एक्ट्रेस यानी कि हिना खान कोमोलिका और प्रेरणा एरिका फर्नांडिस को लेकर टीआरपी पर टॅाप कर रहा है। दोनों जब भी स्क्रीन पर एक साथ आते हैं, दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ जाती है।
ऐसा पहली बार हो रहा है जब शो की हीरोइन के साथ विलेन को भी इस तरह का प्यार दर्शकों से मिल रहा है। दोनों का ये लेटेस्ट वीडियो लीक हो रहा है। जहां पर दोनों पुलिस स्टेशन में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हर बार की तरह हिना खान अपने कोमोलिका लुक से कहर ढा रही हैं।

सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर फैंस का कहना है कि कोमोलिका और प्रेरणा को एक फ्रेम में देखने का मजा ही कुछ और है। वैसे ये खबर पहले ही आ चुकी हैं कि दोनों के बीच सेट पर कोई दोस्ती नहीं है। दोनों केवल काम के सिलसिले में एक दूसरे से बात करते हुए नजर आते हैं।
हालांकि दोनों के बीच कोल्ड वॅार की खबरें भी शुरू थी। जिसे एरिका और हिना ने गलत ठहराया था। चलिए फिर इंतजार किस बात का। आपको इस वीडियो के साथ हिना की कुछ अनदेशी स्टाइलिश तस्वीरें भी दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications