कसौटी जिंदगी की 2: प्रेरणा-अनुराग के बीच रियल लाइफ दुश्मनी, भड़क उठा गुस्सा,फैंस को झटका !

By Prachi Dixit

Recommended Video

Erica Fernandes and Parth Samthaan of Kasauti Zindagi Kay get into MAJOR Fight| FilmiBeat

टीवी स्टार्स कपल के बीच हुए झगड़े अब आम बात हो गई है। ऐसी कई रील लाइफ जोड़ी हैं जो कि भले ही पर्दे पर एक दूसरे के साथ रोमांस करती हुई दिखाई दें। लेकिन असल जिंदगी में वह सेट पर एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते हैं। ऐसा ही आलम इन दिनों कसौटी जिंदगी की 2 के सेट पर शुरू है।

जहां पर प्रेरणा और अनुराग भले ही एक दूसरे के साथ रोमांस करने का बहाना खोज रहे हों, लेकिन असल जिंदगी में प्रेरणा यानी कि एरिका फर्नांडीस और अनुराग यानी कि पार्थ समथान के बीच नफरत की दीवार आ गई है। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार एरिका और पार्थ एक अच्छे दोस्त से दुश्मनी की तरफ बढ़ गए हैं।

दोनों के बीच की कड़वाहट सोशल मीडिया पर साफ दिखाई दे रही है। जहां पर पार्थ ने एरिका को सोशल मीडिया पर अनफॅालो कर दिया है। हालांकि अब दोनों एक बार फिर से एक दूसरे को फॅालो कर रहे हैं।

Kasautii Zindagii Kay 2

वहीं कुछ दिन पहले पार्थ ने एरिका के साथ अपने रिश्ते पर एक चैनल से बातचीत में कहा था कि मैं और एरिका एक ही एज के तो उसके साथ घुलने मिलने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

वह काफी अच्छी इंसान है और शूटिंग के बीचो बीच हम खूब मस्ती भी करते है। बहरहाल, अब फैंस के लिए यह जानना मुश्किल हो गया है कि असल जिंदगी में इन दोनों की ये नफरत की कसौटी कब और कैसे सुलझ सकती है।

बहरहाल, सेट पर दो स्टार के बीच होने वाली लड़ाई टीवी की दुनिया में स्टार वॅार में बदल जाती है। आइए देखते हैं टीवी की दुनिया में हुई अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की एक झलक...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X