मुझे कोविड 19 के लक्षण हैं, दिल्ली में कोरोना टेस्ट नहीं हो रहा है, 5 दिन से मेरी हालत खराब है!
कसौटी जिंदगी की 2 फेम चारवी सराफ का एक ओपन लेटर सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस अपने कोरोना के होने का दर्द बयान कर रही हैं। चारवी सराफ इस खत के जरिए ये बताने की कोशिश कर रही हैं कि कैसे बीते पांच दिन से वह कोरोना के डर में जी रही हैं। उनकी तबीयत लगातार खराब होती जा रही है।
लेकिन दिल्ली के किसी भी अस्पताल में उनका कोरोना का टेस्ट नहीं हो रहा है। इसके लिए उन्होंने ओपन लेटर लिखकर मदद मांगी है। चारवी सराफ ने इस खत के जरिए ये बताने की कोशिश की है कि उन्हें कोविड 19 के लक्षण साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। वो कह रही हैं कि उनकी हालत खराब होती जा रही है।

कोई घर में आकर उनका कोरोना का टेस्ट कर दे। चारवी ने दिल्ली में कोरोना इलाज की सुविधा पर भी आवाज उठाई है। वहीं चारवी ये भी दावा कर रही हैं कि उन्हें कोरोना हो गया है। कोई प्लीज आकर उनकी मदद कर दे। यहां पढ़िए चारवी का ओपन लेटर। गौरतलब है कि चारवी ने कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा की बहन की भूमिका निभाई है।


Click it and Unblock the Notifications











