..................... kasautii Zindagii Kay 2 Erica fernandes Prerna and Anurag Parth Samthaan lookalike dolls - Hindi Filmibeat

मार्केट में बिक रही हैं प्रेरणा-अनुराग की डॉल, एरिका और पार्थ के फैंस देखते रह जायेंगे

By Prachi Dixit

कसौटी जिंदगी की के फैंस एक बार फिर से प्रेरणा और अनुराग को शो में साथ देख रहे हैं। जहां पर कोमोलिका के जाने के बाद एक बार फिर से प्रेरणा-अनुराग एक दूसरे के साथ रोमांस कर रहे हैं। रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी इस बात की चर्चा है कि अनुराग और प्रेरणा यानी कि पार्थ समथान और एरिका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दोनों की लोकप्रियता फैंस के बीच लगातार बढ़ती जा रही है। तभी तो प्रेरणा,कोमोलिका और निवेदिता के बाद अब बाजार में अनुराग-प्रेरणा की जोड़ी की ये डॅाल आयी है। दोनों जिस तरह रियल और रील लाइफ में एक साथ खूबसूरत परफेक्ट जोड़ी दिखाई देते हैं ठीक इसी तरह दोनों इस डॅाल में भी दिखाई दे रहे हैं।

kasautii Zindagii Kay

ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कसौटी जिंदगी की के पहले भाग से भी अधिक प्यार कसौटी जिंदगी की 2 को दिया जा रहा है। दूसरी तरफ इस वीक ये शो टीआरपी पर नंबर 1 पर है। कोमोलिका यानी कि हिना खान के शो में रहने से टीआरपी को जबरदस्त फायदा हुआ था।

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोमोलिका के जाने के बाद टीआरपी में ये शो फिर से टॅाप कर पाता है या नहीं। साथ ही मिस्टर बजाज की एंंट्री दर्शकों को कितनी पसंद आएगी। ये देखना भी दिलचस्प होगा।

बहरहाल,यहां देखिए प्रेरणा, कोमोलिका और निवेदिता की बोल्ड लुक की एक झलक..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X