Kasautii Zindagii Kay 2 की शूटिंग के बीच स्विट्जरलैंड में अनुराग-प्रेरणा का रोमांस Viral
कसौटी जिंदगी की 2 की कहानी ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है। जहां पर प्रेरणा और मिस्टर बजाज शादी के बाद स्विट्जरलैंड पहुंच गए हैं। प्रेरणा से शादी का सच जानने के लिए अनुराग भी वहां पहुंच गया है। स्विट्जरलैंड में इस शो का सबसे गंभीर पार्ट शूट किया जा रहा है।
जहां पर अनुराग अपनी प्रेरणा को पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता हुआ नजर आएगा। प्रेरणा प्यार नहीं बल्कि नफरत देगी अनुराग को। लेकिन इन सबके बीच प्रेरणा और अनुराग यानी कि एरिका और पार्थ समथान ने स्विट्जरलैंड में इस खास शूटिंग का भरपूर मजा लिया।

पार्थ और एरिका ने अपने इंस्टाग्राम पर स्विट्जरलैंड की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फिर चाहे वह स्विट्जरलैंड की सड़क हो या फिर वहां का खूबसूरत वॅाटर फॅाल। एरिका और पार्थ ने शूटिंग के बीच हर लोकेशन का भरपूर मजा उठाया है।
इन तस्वीरों को देखकर आप भी कह देंगे कि वाह,काम और वेकेशन एक साथ हो तो वो भी ऐसी जगह पर। तस्वीरों से साफ पता चलता है कि पार्थ और एरिका ने अनुराग और प्रेरणा का किरदार पीछे रखते हुए काफी मस्ती की है।
शूटिंग से ब्रेक लेने के बाद दोनों ने स्विट्जरलैंड में अपने काम का भरपूर फायदा उठाया है। प्रेरणा के लुक से बाहर निकलर एरिका का ये स्विट्जरलैंड वाला लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। यहां देखिए एरिका और पार्थ की ये तस्वीरें..
बहरहाल,यहां देखिए एरिका यानी कि प्रेरणा की ग्लैमरस तस्वीरों की एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications











