कसौटी ज़िंदगी की : दूल्हा दुलहन बने अनुराग प्रेरणा , देखते ही फैन्स का दिल टूटा
कसौटी ज़िंदगी की फैन्स के फेवरिट टीवी शो में से एक है और इसका कारण है अनुराग और प्रेरणा के बीच की शानदार केमिस्ट्री। फैन्स को एरिका फर्नांडीस और पार्थ समथान की जोड़ी से प्यार है। और यही कारण है कि शो में दोनों को दूल्हा - दुलहन के अवतार में देखने के लिए फैन्स काफी समय से उत्साहित थे।
अब जब अनुराग और प्रेरणा अपनी शादी के जोड़े में पहली बार नज़र आए तो फैन्स का दिल टूट चुका है। क्योंकि सबको पता है कि आगे क्या होेने वाला है। आगे, प्रेरणा, अनुराग का दिल तोड़ते हुए मिस्टर बजाज से शादी करने वाली है। हालांकि अपने दूल्हा - दुलहन अवतार में अनुराग और प्रेरणा बेहद प्यारे लग रहे थे।

फिलहाल शो में अनुराग ने प्रेरणा के साथ अपनी आधी शादी तोड़ दी है। इसके लिए अनुराग ने प्रेरणा का सिंदूर पोंछ कर उसे आज़ाद कर दिया जिससे कि दोनों दोबारा साथ फेरे ले सकें। आने वाले एपिसोड्स में एक तरफ अनुराग प्रेरणा के लिए घोड़ी चढ़ेगा तो दूसरी तरफ प्रेरणा मिस्टर बजाज को साथ मंडप में बैठेगी।
इस ट्विस्ट के बाद शो में दर्शकों की दिलचस्पी काफी बढ़ेगी। हाल ही में शो की शूटिंग के लिए पूरी टीम स्विट्ज़रलैंड पहुंची थी। देखिए, टीवी के कुछ बेस्ट दूल्हा - दुलहन -


Click it and Unblock the Notifications