कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस को झटका, कोमोलिका के बाद अब प्रेरणा भी छोड़ेंगी शो!
कसौटी जिंदगी की 2 एक के बाद एक बड़ा ट्विस्ट फैंस के सामने रखता जा रहा है। जल्द ही इस शो से कोमोलिका का पत्ता साफ होने वाला है। कोमोलिका यानी कि हिना खान कसौटी जिंदगी की 2 की शूटिंग पूरी कर इस शो को अलविदा कह चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जल्द इस शो से प्रेरणा का किरदार भी बाहर कर दिया जाएगा।
जी हां, ताजा मिली जानकारी के अनुसार हिना खान के बाद अब एरिका फर्नांडिस भी इस शो से खुद को दूर करने जा रही हैं। शो के मेकर्स प्रेरणा के ट्रैक को कुछ दिन के लिए खत्म करने की प्लानिंग में है। एक अखबार की खबर अनुसार अचानक से शो में इतने बड़े ट्विस्ट को प्लान किया गया है।
मेकर्स अब प्रेरणा के किरदार को खत्म करने की योजना में जुट गए हैं। हालांकि मेकर्स और एरिका की तरफ से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं आयी है। एरिका खुद ये शो छोड़कर जा रही हैं या फिर मेकर्स का टीआरपी के लिए ये कोई प्लान है, फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है। ये भी कहा जा रहा है कि भले ही एकता ने अपने सुपरहिट शो कसौटी जिंदगी की की तर्ज पर इसके सीजन 2 को दर्शकों के सामने लाया है।

लेकिन जरूरी नहीं है कि पार्ट 1 की तरह पार्ट 2 की भी कहानी हो। किरदार वहीं हैं लेकिन इस बार कसौटी की कहानी नई है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रेरणा के किरदार को लेकर किस तरह की प्लानिंग मेकर्स करते हैं। फैंस के लिए ये कितना मजेदार और दिलचस्प होता है।
फिलहाल आप यहां देखिए एरिका की ग्लैमर से भरपूर तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications