कसौटी जिंदगी की: हिना के बाद खत्म होगा कोमोलिका का किरदार, खतरनाक विलेन की एंट्री !
कसौटी जिंदगी की 2 इन दिनों अपनी कहानी और ट्विस्ट से ज्यादा हिना खान के शो से बाहर जाने की खबरों को लेकर गर्म है। जब हिना खान की इस शो में एंट्री हुई थी, तो हर कोई नई कोमोलिका को देखना चाहता था। जब वह शो से जा रही हैं तो फैंस ये जानना चाहते हैं कि उनकी जगह नई कोमोलिका कौन होगी।
आपको बता दें कि नई कोमोलिका के लिए कई नाम चर्चा में हैं। मेकर्स इसके लिए प्लानिंग भी कर रहे हैं। लेकिन अब शो की निर्माता एकता कपूर ने कोमोलिका को लेकर एक चौंकाने वाला फैसला लिया है।

कसौटी जिंदगी की 2 की टीआरपी बढ़िया है। फैंस इस शो को पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि शो टॅाप 10 में लगातार बना हुआ है। Online टीआरपी में ये शो नंबर 1 की पायदान से नंबर 3 तक अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications