कसौटी जिंदगी की 2 में हिना खान 'कोमोलिका' की लचकती कमर आग लगा देगी VIDEO
कसौटी जिंदगी की 2 के पहले प्रोमो में आपको भले ही कोमोलिका की झलक नहीं दिखाई दी हो। लेकिन इस शो के दूसरे प्रोमो में कोमोलिका की झलक देख कर आपके होश पूरी तरह से उड़ जायेंगे।
जी हां, शाहरूख के साथ ही एकता कपूर ने कसौटी जिंदगी की 2 का नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में अनुराग और प्रेरणा की शादी के साथ ही कोमोलिका की एक दम जबरदस्त एंट्री दिखाई गई है।

हालांकि कोमोलिका यानी कि हिना खान का चेहरा प्रोमो में नहीं दिखाया गया है। लेकिन हां, आप देखते जरूर पहचान लेंगे कि हिना खान ही विलेन की भूमिका मतलब कोमोलिका के किरदार को निभाने के लिए तैयार हैं।
एकता कपूर ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा, ''कुछ बड़ा शुरू होने वाला है...टीवी पर...बहुत ज्यादा प्रमोशन...कड़ी मेहनत...बिना किसी उम्मीद के...कसौटी जिंदगी के...स्टार प्लस पर रात 8 बजे से। आप भी देखिए इसका प्रोमो...
यहां देखिए हिना खान की वायरल तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications