कसौटी जिंदगी की 2: प्रेरणा 'एरिका फर्नांडिस' के चेहरे पर जोरदार हमला Video लीक
Recommended Video

Erica Fernandes को Kasauti Zindagi Kay की शूटिंग के दौरान मुंह पर पड़ा डंडा | FilmiBeat
कसौटी जिंदगी की 2 ने आते ही आॅनलाइन टीआरपी पर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। शो की शुरुआत प्रेरणा और अनुराग की दोस्ती से हुई। वहीं अब दोनों की दोस्ती प्यार में बदल चुकी है।
हालांकि दोनों को अभी तक इसका पूरी तरह अहसास नहीं हो पाया। प्रेरणा और नवीन की शादी को लेकर कई दिनों से शो में ट्विस्ट दिखाए जा रहे थे। हाल ही में शो में दिखाया गया कि प्रेरणा किसी भी हाल में नवीन से शादी करने के लिए तैयार थी।

अनुराग चाह कर भी प्रेरणा को रोक पाने में कामयाब नहीं हो रहा था। जैसा कि शो में दिखाया गया कि अनुराग खुद शादी वाले दिन प्रेरणा को गायब करने के लिए तैयारी करता है। जिसके लिए वह अनुपम के साथ मिलकर प्लानिंग करता है। जहां पर प्रेरणा के सिर पर जोरदार डंडा मारा जाता है। नीचे देखिए Video वायरल


Click it and Unblock the Notifications











