कसौटी जिंदगी की 2 की प्रेरणा 'एरिका फर्नांडिस' की शादी, दुल्हन लुक में पहली तस्वीर Viral !
कसौटी जिंदगी की 2 ने आते ही आॅनलाइन टीआरपी पर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। शो की शुरुआत प्रेरणा और अनुराग की दोस्ती से हुई। वहीं अब दोनों की दोस्ती प्यार में बदल चुकी है।
हालांकि दोनों को अभी तक इसका पूरी तरह अहसास नहीं हो पाया। आगे की कहानी में आप देखेंगे कि प्रेरणा और अनुराग को जब प्यार का अहसास होगा तब तक मोहिनी अपने बेटे के लिए नया रास्ता चुनने का फैसला करेगी। फिलहाल शो में प्रेरणा की शादी नवीन से होने जा रही है।

इस बीच प्रेरणा यानी कि एरिका का यह शादी लुक तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एरिका ने लिखा है कि Prerna Sharma ban gaye dulhan #kasautiizindagiikay #prerna #efj #starplus @altbalaji @balajitelefilmslimited @starplus"।यह कहनें में कोई गुरेज नहीं है कि प्रेरणा इस दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











