कसौटी जिंदगी की 2 की शूटिंग रुकी,सेट पर अचानक हुई प्रेरणा 'एरिका' बेहोश !
Recommended Video

कसौटी जिंदगी की 2 को आॅन एयर हुए अभी लंबा समय नहीं हुआ है। इस बीच नए अनुराग और प्रेरणा की लाकोप्रियता तेजी से बढ़ रही है। जिसके चलते कसौटी जिंदगी की 2 की शूटिंग बिना ब्रेक लगातार की जा रही है।
यही वजह है कि सेट पर प्रेरणा बेहोश हो गई।एक वेबसाइट से मिली हुई जानकारी के अनुसार मंगलवार को शूटिंग के दौरान प्रेरणा यानी कि एरिका फर्नांडिस को अचानक चक्कर आ गया। जिसके वजह से वह सेट पर शूटिंग के दौरान गिर गई। हालांकि उन्हें तुरंत उनके कमरे में ले जाया गया।

जहां पर उन्हें आराम करने के लिए कहा गया। एरिका को जब तक होश नहीं आया तब तक शूटिंग को रोक दिया गया। एरिका ने कुछ देर वेनिटी वैन में आराम किया। घर जाने की बजाए उन्होंने अपना काम जारी रखा। तबीयत ठीक होने पर वह सेट पर लौट आयी।उन्होंने अपना सीन पूरा किया। आखिर क्या है लगातार शूटिंग की वजह..


Click it and Unblock the Notifications