Video हिना खान 'कोमोलिका' ने गाया 'कसौटी जिंदगी की' का टाइटल सांग, करोड़ लोगों ने देखा
कसौटी जिंदगी की 2 इन दिनों लगातार खबरों में छाया हुआ है। शो से जुड़े कई रियल और रील लाइफ ट्विस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। फिर चाहे वह हिना खान का शो छोड़कर जाना हो या फिर इस वीक शो का टीआरपी पर टॅाप करना हो।
आपको बता दें कि टीआरपी पर कसौटी जिंदगी की ने सारे टीवी शो पीछे छोड़ दिया है। सीधा नंबर 1 पर जाकर खड़ा हो गया है। अपने शो को नंबर 1 पर देखकर कोमोलिका यानी कि हिना खान काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है।

जहां पर वह कसौटी जिंदगी की 2 को टाइटल सांग बड़ी ही खूबसूरती से गाती हुई नजर आ रही हैं। यकीन मानिए हिना खान की खूबसूरती और एक्टिंग के बाद अब आप उनके गायकी के भी फैन हो जायेंगे। इस वीडियो के साथ हिना ने एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है।
हिना ने कहा कि मेरा दूसरा फिक्शन शो और मेरे करियर का लगातार चौथा शो नंबर 1 पर बना हुआ है। ये रिश्ता क्या कहलाता है ने मेरा रिश्ता गहरा किया। खतरों के खिलाड़ी ने मुझे जिंदगी की चुनौती का सामना करना सिखाया।
बिग बॅास ने मुझे सफलता की एक और सीढ़ी ऊपर चढ़ा दिया। कसौटी जिंदगी की 2 मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी कसौटी थी। बहरहाल, ये सब वो टीवी शो हैं जो पाकिस्तान से लेकर चीन तक टीआरपी में रिकॅार्ड तोड़ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











