Bigg Boss 13 में एंट्री करने के लिए इस स्टार ने किया 'कसौटी जिंदगी की 2' छोड़ने का फैसला !
कसौटी जिंदगी की 2 की निवेदिता यानी कि पूजा बनर्जी भी अब शो छोड़ने का मन बना रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा जल्द कसौटी जिंदगी की को अलविदा कह सकती हैं। शुरू में इस शो में उनका किरदार ग्रे सेड रहा। कोमोलिका की असलियत सामने आने के बाद उनके किरदार को सकारात्मक बना दिया गया है।
जल्द ही शो में मिस्टर बजाज की एंट्री होने वाली है। जिसके बाद शो का सारा फोकस प्रेरणा-अनुराग और मिस्टर बजाज पर होगा। ऐसे में पूजा बनर्जी का किरदार इस शो से बाहर हो सकता है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि पूजा को बिग बॅास 13 के लिए संपर्क किया गया है। वह इस शो में जाना चाहती हैं।

जिसके लिए वह कसौटी जिंदगी की 2 के मेकर्स से बातचीत कर रही हैं। अगर मेकर्स ने उन्हें इसके लिए मंजूरी दे दी तो वह शो छोड़कर या फिर शो से ब्रेक लेकर बिग बॅास 13 में जा सकती हैं। इस संबंध में जब पूजा से पूछा गया को उन्होंने कुछ भी बताने और कहने से इंकार कर दिया है।
आपको बता दें कि बिग बॅास 13 की तैयारी तेजी से हो रही है। मेकर्स सितंबर अंत कर इस शो को लांच कर देंगे। अब ये देखना होगा कि पूजा की एंट्री बिग बॅास 13 में होती है या नहीं। फिलहाल इस शो में वह अपने स्टाइल और ग्लैमर को लेकर काफी लोकप्रिय हो गई हैं। यहां देखिए उनकी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











