कसौटी जिंदगी की फेम अनुराग 'पार्थ समथान' के पिता का निधन, रोकी गई शूटिंग !
कसौटी जिंदगी के अनुराग यानी कि पार्थ समथान के पिता के निधन की खबर सामने आयी है। उनके निधन से पार्थ और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता के बीमार होने की जानकारी अनुराग को शुक्रवार सुबह पता चली। जिसके बाद वह सीधे अपने घर के लिए रवाना हुए।
जैसे ही पार्थ को इस बात का पता चला कि उनके पिता की हालत गंभीर है। वह तुरंत शूटिंग छोड़कर अपने पिता के पास पहुंचे। ऐसी खबर है कि पार्थ खुद ही पुणे गाड़ी ड्राइव करके अस्पताल पिता के पास पहुंचे थे।

एक वेबसाइट की खबर अनुसार अनुराग के अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बार उनके पिता का निधन हो गया। ऐसी खबर है कि कई दिनों से उनकी हालत खराब थी। लगातार डॅाक्टर की टीम उनके इलाज में लगी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











