इस एक्ट्रेस के कारण हुआ कसौटी फेम पार्थ-एरिका का ब्रेकअप, चौंकाने वाली रिपोर्ट !
कसौटी जिंदगी की 2 के प्रेरणा-अनुराग यानी कि पार्थ समथान और एरिका का ब्रेकअप हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि सेट से शुरू हुआ प्यार अब ब्रेकअप पर पहुंच गया है। हाल में एक टीवी चैनल को मिली रिपोर्ट के अनुसार दोनों के ब्रेकअप की वजह इस टीवी एक्ट्रेस को बताया है।
अनुराग और प्रेरणा के रियल लाइफ में आई दूरी की वजह जयपूर की एक लड़की है। 'मधुबाला-एक इश्क एक जुनून' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्रियंका सोलंकी के कारण दोनों का रिश्ता टूट गया है। खबर अनुसार प्रियंका और पार्थ एक दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों के बीच बढ़ती हुई नजदीकी एरिका को नहीं पसंद आयी।

दोनों के बीच झगड़ा हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि ब्रेकअप हो गया।दोनों सेट पर सिर्फ एक दूसरे के काम के लिए बात करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार पार्थ और एरिका दोनों एक दूसरे बेहद प्यार करते थे। लेकिन किसी तीसरे के आने से दोनों के रिश्ते में अब दरार आ चुकी है।
इन दिनों पार्थ वेकेशन का मजा उठा रहे हैं तो एरिका जल्द कसौटी के साथ टीवी शो 'खतरा खतरा खतरा' में नजर आने वाली हैं। हालांकि दोनों ने ना कभी अपने प्यार का इजहार सबके सामने किया और अब ब्रेकअप की रिपोर्ट पर भी पार्थ और एरिका ने चुप्पी साध रखी है।
यहां देखिए दोनों के रिश्ते से जुड़ी खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications












