Video कश्मीर में बुर्का पहनकर घूमने निकली हिना खान, लोगों ने कहा माशाअल्लाह
कसौटी जिंदगी की 2 की कोमोलिका यानी कि हिना खान ने हाल ही में कभी कान्स फिल्म फेस्टिवल तो कभी अपने ग्लैमरस लुक से सुर्खियों में छाई रही हैं। उनके हर लुक पर लाखों कमेंट मिलते हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि काम के साथ हिना का लुक उन्हें अक्सर लाइमलाइट में रखता है।
लेकिन जब बुर्का पहनकर वह सबके सामने आयीं, तब हर कोई उन्हें देखता रह गया। सोशल मीडिया पर हिना खान को बुर्का में देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। हिना अपने इस लुक में काले रंग का बुर्का पहनकर मुंह ढके नजर आ रही हैं। हिना इन दिनों अपने होमटाउन कश्मीर में हैं।

जहां पर जुमा के दिन अपने दोस्तों के साथ मजार पर पहुंची। हिना ने अपने इंस्टाग्राम फोटो और वीडियो से मजार पर जाने और दुआ मांगने की अपनी खुशी जाहिर की है। हिना ने बताया कि वह हर बार मजार पर नंगे पैर चलकर जाती हैं। साथ ही दोस्तों के साथ खास समय भी बिताती हैं।
फैंस हिना की इस सादगी पर फिदा हो गए हैं। कोई उन्हें माशाअल्लाह कह रहा है तो कोई उनकी तस्वीर को खुदा का नूर कह रहा है।
वैसे आपको बता दें कि हिना खान दो महीने के भीतर जल्द कसौटी जिंदगी की 2 में वापसी कर सकती हैं। फिलहाल वह इन दिनों अपने परिवार और काम के बीच तालमेल बिठा रही हैं।
हिना ने भी शेयर की तस्वीर..
यहां देखिए और तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications