..................... Kasautii Zindagaii Kay 2 Karan Wahi is Ekta Kapoor mr Bajaj - Hindi Filmibeat

कसौटी जिंदगी की 2 के मिस्टर बजाज की तलाश पूरी, इस सुपरस्टार का नाम फाइनल !

By Prachi Dixit

कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका यानी कि हिना खान के शो से बाहर जाने के साथ एक और बड़ा ट्विस्ट आ गया है।इस शो पर गौर किया जाए तो चार किरदार इस शो की जान रहे हैं। अनुराग, प्रेरणा और कोमोलिका के साथ मिस्टर बजाज के बिना इस शो का होना मायने नहीं रखता है।

कोमोलिका के बाहर जाने के साथ शो में मिस्टर बजाज की एंट्री होनी है। एकता कपूर ने कुछ दिन पहले कसौटी जिंदगी की के पहले सीजन का एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि जल्द शो में मिस्टर बजाज की एंट्री होने वाली है। इस किरदार के लिए टीवी के इन तीन स्टार्स यानी कि सिद्धार्थ शुक्ला, हितेजन तेजवानी,करण वाही के साथ समीर कोचर का नाम सामने आ रहा था।

mr bajaj

एक वेबसाइट ने दावा किया है कि इन तीनों में से किसी एक को मिस्टर बजाज के लिए कास्ट कर लिया गया है। आपको बता दें कि वो स्टार और कोई नहीं बल्कि करण वाही हैं। वेबसाइट ने इस बात को तय बताया है कि करण वाही को इस शो के लिए कास्ट कर लिया गया है।

जल्द ही वह इस शो के लिए अपने एक प्रोमो की शूटिंग करेंगे। हालांकि चैनल और मेकर्स की तरफ से अभी इस से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।बहरहाल,यहां देखिए टीवी के सबसे कमाऊ स्टार की कमाई..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X