Video कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस के लिए बड़ी खबर, कोमोलिका 'हिना खान' की धमाकेदार एंट्री
कसौटी जिंदगी की 2 एक ऐसा शो बन गया है जहां पर पहली बार विलेन के शो में वापसी का इंतजार किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं हिना खान की। जिन्होंने अक्षरा के किरदार के बाद कसौटी में कोमोलिका के किरदार को यादगार बना दिया है।
आलम तो ये है कि फैंस ये सोच रहे हैं कि आखिर फिर से कोमोलिका की वापसी कब होगी। तो लीजिए। आप सभी का इंतजार खत्म। एक बार फिर से कसौटी जिंदगी की 2 में हिना खान लौट आयी हैं। शो से जाने के बाद हिना खान अपने को-एक्टर्स को काफी मिस कर रही थीं।

इस वजह से वह कसौटी जिंदगी की 2 के सेट पर पहुंची। वहां पर उन्होंने सभी स्टार कास्ट से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर हिना खान ने को-एक्टर्स से मुलाकात के कई वीडियो और तस्वीरें अपलोड किए हैं। इन सभी तस्वीरों में हिना खान एरिका, पूजा बनर्जी और पार्थ समथान के साथ बॅान्डिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं।
ऐसा मालूम होता है कि हिना खान ने सेट पर जाकर जमकर मस्ती की है। ढेर सारे वीडियो भी बनाए हैं। कसौटी जिंदगी की 2 के सेट पर जाकर अपने सभी को-एक्टर्स से मुलाकात का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आया है।
इन सभी तस्वीरों और वीडियो से साफ हो गया है कि रिश्ते बनाने में हिना माहिर हैं। वैसे आपको बता दें कि कसौटी में हिना की वापसी नवंबर के करीब हो सकती है।
बहरहाल,यहां देखिए हिना खान की कोमो स्वैग की एक से बढ़कर एक तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











