कसौटी ज़िंदगी 2 Spoiler: अनुराग Vs मिस्टर बजाज के बीच किडनैप हुई प्रेरणा, कौन है नया विलेन
कसौटी ज़िंदगी की आने वाले दिनों में दर्शकों को कुछ बेहद चौंकाने वाले ट्विस्ट देने वाला है। सीरियल की शूटिंग स्विट्ज़रलैंड में चल रही है और यहां होने जा रहा है मिस्टर बजाज और अनुराग के बीच एक घमासान, वो भी प्रेरणा को लेकर। दरअसल, एक तरफ मिस्टर बजाज ने प्रेरणा से अनुराग को छुड़ाने की कीमत मांगी है अनुराग को छोड़ना।
दूसरी तरफ, मिस्टर बजाज, प्रेरणा से शादी करने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन इन सबके बीच प्रेरणा हो जाती है लापता। अब प्रेरणा के किडनैप होने का शक जाता है अनुराग पर। मिस्टर बजाज का सोचना है कि प्रेरणा के गायब होने के पीछे अनुराग का दिमाग है वहीं अनुराग को लगता है कि ये किडनैप मिस्टर बजाज ने करवाया है।

लेकिन सच सामने आते ही सब चौंकने वाले हैं क्योंकि ये किडनैप ना बजाज ने करवाया है और ना ही अनुराग ने। प्रेरणा को एक बार फिर से किडनैप किया है कोमोलिका के भाई रोनित ने जो प्रेरणा को मारकर अपना बदला पूरा करना चाहता है। अब रोनित अपना बदला पूरा कैसे करता है ये देखना होगा।
वहीं फिलहाल प्रेरणा, मिस्टर बजाज से शादी करने वाली है और इस एपिसोड के प्रोमो लीक हो चुके हैं। हाल ही में एरिका की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जहां वो बजाज और अनुराग यानि कि करण सिंह ग्रोवर और पार्थ समथान के साथ शूटिंग करती दिखाई दीं।
एरिका फर्नांडीज़ का सफर सेक्सी और बोल्ड हीरोइन से लेकर सीधी सादी बहू तक का रहा है। देखिए एरिका कुछ बेहद खास तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












