..................... कसौटी ज़िंदगी की 2 - पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस सहित पूरी कास्ट ने छोड़ा शो | Kasauti Zindagi Kay 2 - Parth Samthaan, Erica Fernandes quit the show? - Hindi Filmibeat

कसौटी ज़िंदगी की 2: पार्थ - एरिका सहित सीरियल की पूरी लीड कास्ट ने छोड़ा शो, नई स्टारकास्ट की खोज

कसौटी ज़िंदगी की 2 के फैन्स को ये सुनकर झटका लग सकता है कि शो की पूरी लीड कास्ट शो छोड़ने का फैसला कर चुकी है। दरअसल, हाल ही में पार्थ समथान यानि कि अनुराग बसु के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद शो की शूटिंग बंद की गई थी।

एरिका फर्नांडीस पहले ही सेट पर आने से घबरा रही थीं और पार्थ के पॉज़िटिव निकलने के बाद उन्होंने सेट पर आना छोड़ दिया और घर से ही शूटिंग करना शुरू किया।

kasauti-zindagi-kay-2-parth-samthaan-erica-fernandes-and-whole-lead-quit-the-show

कुछ दिन पहले काफी समझाने बुझाने के बाद वो शो पर लौटीं लेकिन अब वो शो छोड़ना चाहती हैं। एरिका के अलावा पार्थ समथान और साहिल आनंद भी एक साथ शो छोड़ने की सूचना दे चुके हैं।

हालांकि एकता कपूर सभी एक्टर्स को शो में रखने का प्रयास कर रही हैं लेकिन इंडिया टीवी की रिपोर्ट की मानें तो महामारी के चलते सभी एक्टर्स डरे हुए हैं और वो काम पर नहीं लौटना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X