कसौटी ज़िंदगी की 2 के धमाकेदार TRAILER में दिखे शाहरूख खान, नए प्रेरणा - अनुराग से मिलवाया
Recommended Video

हिंदी टीवी पर फिलहाल रोमांस के नाम पर काफी कम सीरियल लोगों को दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब टीवी रोमांस की क्वीन एकता कपूर हिंदी टीवी इतिहास का सबसे सफल सीरियल कसौटी ज़िंदगी लेकर लौट रही हैं। काफी समय से एकता कपूर के कसौटी ज़िंदगी की सीक्वल के टीज़र लोगों को चिढ़ा रहे थे।
अब 'कसौटी ज़िंदगी की' का ट्रेलर सामने आ चुका है और इस बार अनुराग और प्रेरणा की पहली झलक दिखाने ट्रेलर में दिखे शाहरूख खान। शाहरूख खान ने नए अनुराग और प्रेरणा को दर्शकों से रूबरू करवाया। सीरियल में प्रेरणा के किरदार में दिखेंगी एरिका फर्नांडीज़ और अनुराग के किरदार में पार्थ समथान।

ट्रेलर में बड़े प्यार से शाहरूख खान प्यार की बातें करते हैं और इस प्यार भरे जोड़े को दर्शकों से मिलवाते हैं। अनुराग जो ज़मीन से जुड़ा है और प्रेरणा जो आसमान में उड़ती है। कलकत्ता के एक बंगाली परिवार की ये कहानी दर्शक स्टार प्लस और हॉट स्टार पर 25 सितंबर से देख सकते हैं।
गौरतलब है कि प्रेरणा और अनुराग के किरदारों ने श्वेता तिवारी और सीज़ेन खान को हिंदी टेलीविजन का सुपरस्टार बना दिया था। वहीं दोनों छोटे परदे की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में शामिल थे। बाद में इस सीरियल में रोनित रॉय के कमबैक से चार चांद लगे थे और रोनित को अपना मुकाम इसी सीरियल से मिला।
[मिलिए टीवी इंडस्ट्री के 10 शाहरूख खान से]
वैसे अब जब बात टीवी के रोमांस की हो रही है तो आपको याद दिलाते हैं आपकी कुछ फेवरिट जोड़ियां जिन्हें जल्दी ही एक साथ वापसी ज़रूर करनी चाहिए


Click it and Unblock the Notifications