'कसौटी जिंदगी की 2' की एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर कहा, 'गंदे मैसेज भेजे गए और सोने के लिए कहा गया'
टीवी एक्ट्रेस अदिति सनवाल को एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 से खास पहचान मिली। इस सीरियल में वह कुकी बजाज के रोल में नजर आईं। हाल में ही अदिति सनवाल ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने इंडस्ट्री में काम करने के अनुभव को साझा किया। अदिति सनवाल ने कास्टिंग काउच पर कहा कि उन्हें अश्लील मैसेज भेजे गए और किसी के साथ सोने और शादी करने जैसे गंदे ऑफर दिए गए।
अदिति सनवाल ने बताया कि हम स्टार्स को कुछ पीआर ग्रूप्स के साथ व मीडिया के साथ अपने नंबर शेयर करने होते हैं। ऐसे में कास्टिंग काउच को ये नंबर आसानी से मिल जाते हैं। मुझे कई कॉल और मैसेज ऐसे आए जो इंडस्ट्री का नाम खराब करते हैं। अदिति सनवाल ने बताया कि उन्हें कई ऐसे मैसेज आए जिसमें किसी के साथ सोने और शादी करने को कहा जाता था। मैंने ऐसे नंबर को तुंरत ब्लॉक किया।
अदिति सनवाल ने बताया कि ये डरवाना सच जरूर है लेकिन इंडस्ट्री में अच्छे लोग भी हैं। कास्टिंग काउच यहां एक गंभीर सच्चाई है। ऐसी गंदी चीजों से दूर रहना चाहिए। अभी तक कास्टिंग और ऑडियंस की प्रक्रिया ठीक से व्यवस्थित नहीं है। कुछ लोग आपको गंदे ऑफर देते हैं तो कुछ लोग आपको पैसा के बदले काम देने का वादा करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











