2-2 शादियां टूटने के बाद अब फिर से प्रेरणा को संभाले दिखे मिस्टर बजाज, श्वेता तिवारी की कोजी तस्वीरें वायरल

Shweta Tiwari, Ronit Roy

Shweta Tiwari Ronit Roy Romance: 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में दिखाई देने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और रोनित बोस रॉय ने अपने किरदार के जरिए लाखों लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है। स्टार प्लस पर आने वाले एकता कपूर के इस शो ने अपनी कहानी, किरदारों और शानदार प्रदर्शन से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई। अब एक बार फिर से ये जोड़ी अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए तैयार है।

श्वेता तिवारी और रोनित रॉय की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में ये दोनों पूरी तरह से एक दूसरे के प्यार में गिरफ्त दिखाई दे रहे हैं। श्वेता तिवारी और रोनित की ये कोजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गई हैं और दोनों के बीच जबरदस्त रोमांटिक कैमिस्ट्री दिखाई दे रही है।

बता दें कि दो दो शादियां टूटने के बाद श्वेता तिवारी जहां इन दिनों फिर से अपने दोनों बच्चों को संभालते हुए करियर पर फोकस कर रही हैं तो वहीं ऐसे में उनकी इन तस्वीरो को देखने के बाद फैंस उनके आने वाले प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड से हो गए हैं। कमेंट सेक्शन में देखें तो हर कोई इस तस्वीरों के पीछे का राज जानना चाहता है।

हाल ही में, रोनित रॉय और श्वेता तिवारी ने अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए एक बार फिर से जादू बिखेरा है। श्वेता ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस और रोनित साथ में बेहद अच्छे लग रहे हैं। तस्वीरें देखने के बाद फैंस को एक बार फिर से मिस्टर बजाज और प्रेरणा की याद आ गई है।

इस पोस्ट ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। वे अब अनुमान लगा रहे हैं कि इस पुनर्मिलन के बाद क्या होने वाला है। दोनों ने एक दूसरे के साथ चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।

फैंस ने जैसे ही प्रेरणा और मिस्टर बजाज को लंबे समय के बाद एक साथ देखा, वह खुश हो गए। यूजर्स ने उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा 'फिर से साथ आ रहे हैं?'। दूसरे ने लिखा 'इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता सर'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'और इतने सालों बाद भी, अभी भी वह वैसे ही दिखते हैं। इसके साथ ही रवि दुबे, अनिरुद्ध दवे जैसे कई कलाकरों ने भी उनकी इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी।

More from Filmibeat

Read more about: shweta tiwari ronit roy bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X