सेक्सी कोमोलिका 'हिना खान' के इस Video ने लगा दी आग, फैंस ने कहा तेरा ही जलवा
कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका बनकर हिना खान तारीफ बटोर रही हैं। इतना ही नहीं एकता कपूर और उनकी टीम ने मिलकर शो में उनके लुक को इस तरह डिजाइन किया है कि स्क्रीन पर से हिना से नजर हटाना मुश्किल है। जब अपने इसी लुक के साथ हिना कैमरे के सामने आती हैं, तो फिर हंगामा मचना तो तय है।
इस बार हिना का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जहां पर वह कोमोलिका की तरह ही पोज देते हुए बेहद सेक्सी नजर आ रही हैं।इस वीडियो में हिना खान रेड कलर के लंहगे में दिखााई दे रही हैं।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब हिना अपने इस लुक से कहर ढा रही हैं। इससे पहले भी वह बैकलैस चोली में चर्चा बटोर चुकी हैं। बिग बॅास के पहले लोग हिना को अक्षरा के नाम से जानते थे।
लेकिन बिग बॅास शो ना जीतते हुए भी हिना ने अपने नाम को पहचान दी। एक बार फिर वह कोमोलिका के किरदार से लोकप्रिय हो रही हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि टीवी इंडस्ट्री में किरदार कलाकार की पहचान बन जाता है। फिलहाल हिना ने इस फेहरिस्त से खुद को बाहर कर दिया है। चलिए ज्यादा इंतजार ना करते हुए यहां देखते हैं हिना का ये वायरल होता हुआ VIDEO और खास तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications