सैलरी न मिलने पर TV एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस का दर्दनाक खुलासा, "बिल चुकाने के लिए भी नहीं है पैसे"
कोरोना संकट के चलते पूरी एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री ठप सी हो गई है। ऐसे में इंडस्ट्री से बकाया पेमेंट को लेकर लगातार छुट पुट खबरें सामने आ रही है। कसौटी जिंदगी की 2 फेम एरिका फर्नांडिस भी अपनी सैलरी को लेकर परेशान हैं। एक वेबसाइट से बात करते हुए एरिका का दर्द भी छलका। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट में हर कोई पिछले कई महीने से सैलरी को लेकर परेशान हैं। यही वजह है मैं भी अपनी सैलरी न मिलने को लेकर परेशान हूं। इससे सबसे बड़ी परेशानी ये आ रही है कि मैं अपने आगे के बिल कैसे चुकता कर पाऊंगी।
Recommended Video
मीडिया से बातचीत में एरिका फर्नांडिस ने बताया कि किसी को भी अपना पैसा नहीं मिल रहा है। टीवी शो प्रोड्यूर्स भी इस लिस्ट में शामिल है। उनके पास आर्थिक तंगी है और वह हमें पैसा नहीं दे पा रहे हैं। इसके चलते मुझे भी आने वाले महीनों में बिल चुकाने समेत कई दिक्कत आ सकती है। एरिका ने टीवी प्रोड्यूसर्स का हाल भी मीडिया के जरिए बताया। उन्होंने बताया कि टीवी इंडस्ट्री में कैसे कलाकारों के पास पैसों की समस्या आन पड़ी है। इससे पहले भी एरिका पैसों से लेकर खुल्लम खुल्ला बोलती आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











