..................... Kasauti zindagi kay actress Urvashi dholakia admitted to the hospital her son kshitij shared video - Hindi Filmibeat

हिना-उर्फी के बाद अब इस हसीना पर कहर बनकर टूटा नया साल, बेटे ने शेयर की बुरी खबर

Urvashi dholakia admitted to the hospital

Urvashi Dholakia Hospitalised: टीवी सीरियल 'कसौटी ज़िंदगी की' में प्रेरणा और अनुराग के जीवन में आग लगने वाली कोमोलिका का किरदार निभाने वाली उर्वशी ढोलकिया काफी सुर्खियों में रहती हैं। अपनी एक्टिंग के बलबूते पर उन्होंने घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई। लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

अस्पताल में भर्ती हुई उर्वशी ढोलकिया

दरअसल, आपको बता दें कि हाल ही में 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में कोमालिका का किरदार निभाने वाली उर्वशी ढोलकिया को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बात की जानकारी उन्हें के बेटे क्षितिज ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए स्टोरी शेयर करते हुए दी। जहां पर उन्होंने अपनी मां को 'गेट वेल सून' भी लिखा। अब फैन्स भी एक्ट्रेस के लिए दुआएं कर रहे हैं।

बेटे ने साझा किया उर्वशी का वीडियो

उर्वशी ढोलकिया के बेटे क्षितिज ने जो वीडियो साझा किया है उसमें एक्ट्रेस को अस्पताल के बेड पर लेटे हुए देखा जा सकता है। इसी के अलावा वीडियो में नजर आ रहा है कि उर्वशी बहुत ही ज्यादा बीमार लग रही है। बता दें कि उर्वशी ढोलकिया को मुंबई के नानावती मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

उर्वशी ढोलकिया का वर्क फ्रंट

अगर हम उर्वशी ढोलकिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका के किरदार से काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके बाद में उन्हें 'नागिन 6' में निगेटिव भूमिका निभाते हुए देखा गया और अब 'पुष्पा इंपॉसिबल' में उन्हें एक पॉजिटिव किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। उर्वशी ढोलकिया को बिग बॉस में भी देखा जा चुका है।

Read more about: urvashi dholakia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X