..................... Kasauti Zindagi Kay 2 latest episode spoiler Anurag ditches Komolika and reception for Prerna - Hindi Filmibeat

कसौटी ज़िंदगी की 2 Spoiler: अनुराग - कोमोलिका की शादी के पहले ही दिन, तूफान लेकर आ गई प्रेरणा

अनुराग - प्रेरणा और कोमोलिका का लव ट्राएंगल काफी दिलचस्प मोड़ लेने वाला है और यही कारण है कि कसौटी ज़िंदगी की 2 को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। सीरियल में अनुराग और प्रेरणा के रिश्ते में कोमोलिका दरार लेकर आ चुकी हैं और कोमोलिका - अनुराग की शादी हो चुकी है। लेकिन अब शादी के पहले ही दिन रिसेप्शन पर आएगा तूफान।

दरअसल, अनुराग, कोमोलिका के साथ अपनी शादी के इस रिसेप्शन पर जाएगा ही नहीं और उसका कारण होगी प्रेरणा। कोमोलिका अनुराग को रिसेप्शन पर आने के लिए तैयार करने की कोशिश भी करेगी लेकिन अनुराग बिना कुछ सोचे समझे रिसेप्शन कैंसिल करेगा, प्रेरणा के लिए। अब कोमोलिका का कहर, अनुराग पर कैसे टूटेगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

गौरतलब है कि कसौटी ज़िंदगी की 2, एकता कपूर के ही मशहूर सीरियल कसौटी ज़िंदगी की, का रीमेक है। पहले सीज़न में मुख्य भूमिकाओं में थे सीज़ेन खान, श्वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया और रोनित रॉय। इस सीज़न में श्वेता तिवारी यानि कि प्रेरणा को रिप्लेस किया है एरिका फर्नांडीस ने।

सीरियल में सीज़ेन खान के अनुराग की भूमिका निभा रहे हैं पार्थ समथान और उर्वशी ढोलकिया की कोमोलिका बनी हैं हिना खान। हालांकि सीरियल में नवीन बाबू का रोल है लेकिन वो ऋषभ बजाज यानि कि रोनित रॉय होंगे या नहीं, फिलहाल ये किसी को नहीं पता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X