..................... Kasauti Zindagi Kay 2 actress sonyaa Ayoddhya broke marriage after 6 year, know the divorce reason - Hindi Filmibeat

Kasauti Zindagi Kay 2 एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या की टूटी 6 साल की शादी, जानें क्यों लिया एक्ट्रेस ने तलाक

Kasauti Zindagi Kay 2

Kasauti Zindagi Kay 2 actress Sonyaa Ayoddhya Divorce: टीवी इंडस्ट्री से आए दिनों कोई ना कोई खबर ऐसी सामने आ जाती है जो फैन्स को हैरान कर देती है। वहीं एक खबर टीवी एक्ट्रेस के तलाक की सामने आई है जिसे सुनकर फैन्स हैरान रह गए हैं। बता दें कि टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की सीजन 2 फेम एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। बता दें कि सोन्या ने अपनी 6 साल की शादी तोड़ दी है।

सोन्या और हर्ष के रिश्ते में आई दरार
बता दें कि सोन्या और हर्ष के रिश्ते में लंबे समय से दरार की खबरें सुनी जा रही थीं। वहीं एक दूसरे को मौका देने के बाद जब रिश्ते नहीं सुधरे तो दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। बताया जा रहा है कि दोनों का तलाक हो चुका है, लेकिन अभी तक दोनों ने अपने तलाक की कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।

सामने नहीं आया ऑफिशियल स्टेटमेंट
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हर्ष और सोन्या के तलाक की प्रोसीडिंग 2025 से पहले पूरी हो चुकी है। और अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं, लेकिन फिलहाल तो सोन्या अयोध्या ने इस मुद्दे पर किसी भी तरह का कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

डिलीट कीं शादी की सभी तस्वीरें
आपको बता दें कि सोन्या अयोध्या ने हर्ष सिमोर से 12 दिसंबर साल 2019 में शादी की थी। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। दोनों ने डिस्टिनेशन वेडिंग की थी। उनकी वेडिंग फोटोज भी काफी वायरल हुई थीं। दोनों ही अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर भी काफी प्यार लुटाते आए हैं, लेकिन शादी के 6 साल बाद एक दूसरे से अलग होने की खबर ने फैन्स को चौंका दिया है। बता दें कि लोग तलाक के पीछे की वजह जानना चाहते हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने चुप्पी साधी है। एक्ट्रेस ने बिना कुछ कहे हर्ष को अनफॉलो कर उनकी और अपनी वेडिंग फोटोज़ भी रिमूव कर दी हैं।

Read more about: kasauti zindagi kay 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X