कसौटी जिंदगी की 2 के सेट पर लगी भयंकर आग, पार्थ समथान ने बचाई अपनी एक्ट्रेस की जान !
कसौटी जिंदगी की 2 के सेट से बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। जैसा कि आपने देखा कि कसौटी जिंदगी की 2 में कल आग के बीच प्रेरणा अनुराग को बचाने के लिए घर के अंदर जायेंगी।
जहां पर अनुराग और प्रेरणा को शो में आग में फंसा हुआ दिखाया जाएगा। इसी आग के बीच अनुराग प्रेरणा से अपने प्यार का इजहार करेंगे। इस सीन की शूटिंग के दौरान असल में सेट पर भयंकर आग लग गई थी।

जी हां, इसकी जानकारी सेट पर से मिली है। सीन के दौरान मिश्का यानी कि एरिया अग्रवाल के कारण सीन में घर को जलता हुआ दिखाया जाता है। लेकिन असल में आग पूरी तरह से भड़क पड़ी थी।
इस दौरान पार्थ समथान ने आकर एरिका को आग से सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी जान बचाई। एक अखबार से बातचीत में मिश्का ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि पेपर के आग से लिपटे हुए छोटे से टुकड़े से इतनी तेज आग लग सकती है।
सही समय पर आकर पार्थ ने मेरी जान बचाई। वैसे आपको बता दें कि इस सीन की शूटिंग पूरी कर ली गई। जिसका टेलीकास्ट शुक्रवार के एपिसोड में किया जाएगा।
बहरहाल, आप जानते हैं कि इससे पहले भी शूटिंग के दौरान कई बड़े हादसे हो चुके हैं...


Click it and Unblock the Notifications
