ये है 2016 का बेस्ट सीरियल.. आते ही सबको किया पीछे!
एकता कपूर के सीरियल ने एक बार फिर बाज़ी मार ली है। इसी साल मार्च में शुरू हुए कसम...तेरे प्यार की सीरियल इंडियन टेलीविज़न पर आज 2016 के टॉप शो की लिस्ट में आ गया है। शो शुरू होने के केवल चार महीनों में ये शो इतनी ऊंचाइयों पर पहुंच गया ये किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है।

सीरियल के लीड रोल्स का इसमें काफी बड़ा हाथ है। क्योंकि तनु का किरदार निभाने वालीं कृतिका को हर घर के लोगों ने काफी पसंद किया है। इस बात से एक बार फिर साबित हो गया कि 'क' अक्शर एकता कपूर के लिए लकी है।
लेटेस्ट टीआरपी के मुताबिक इस शो ने 2.2 रेटिंग के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया है। इस सीरियल में लोगों ने रिषि (शरद मल्होत्रा) और तनु (कृतिका सेंगर) के रोमांस को काफी पसंद किया है। इन दोनों की जोड़ी को बेस्ट जोड़ी का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
इस शो में इन दोनों की केमिस्ट्री के साथ-साथ मनप्रीत (जुबेर के खान) और युवराज (ललित बिष्ट) भी इस शो की जान साबित हुए। हालांकि इन दिनों इस शो की कहानी तनु-पवन और रिषि-नेहा की शादी के ईर्द-गिर्द घूम रही है।
[ये रिश्ता क्या कहलता है : अरे ये क्या...वापिस आ जाएगा नैतिक!]
सीरियल में रिषि जानता है कि पवन पहले से ही सलोनी का पति है, लेकिन हर बार इस बात को साबित करने में असफल रहता है। तनु रिषी से प्यार करती लेकिन फिर भी वो अपनी आंटी की खातिर पवन से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है।
वहीं रिषी भी तनु से प्यार करता है और सूरत में उससे शादी करना चाहता है। सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में आप शादियों का दौर देखेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि रिषी तनु को किडनैप कर लेगा और काली मां के मंदिर जाकर उससे शादी कर लेगा। लेकिन बाकी सब कैसे होगा उसके लिए देखिए ये सीरियल।


Click it and Unblock the Notifications











